Breaking News

कार्यकर्ता देहदान के लिए आगे आएं – जाजू

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जन्मदिन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं को देहदान अभियान में शामिल होने के लिए आवाहन किया और कहा कि इस अभियान में देश में ही नहीं विश्व में रह रहे अनेक भारतीयों को भी जोड़ें यह अपील करते हुये दोनों नेताओं ने वहां उपस्थित तमाम धर्माचारियों, बुद्धिजीवियों एवं डाॅक्टरों से कहा कि आपके प्रयासों से यह अभियान विश्व भर में चलाया जा सकता है।
 
दिल्ली के मावलंकर हाल में भारतीय अंग संस्थान एवं उदय इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को दोनों नेताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जन्मदिन पर ऐसे कार्यक्रम में शिरकत करने और सहयोग करने को लेकर कहा कि यह पुनीत कार्य हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा पुंज जैसा है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के अलावा ख्याति प्राप्त डाॅक्टर, वैज्ञानिक एवं मीडियाकर्मी शामिल हुये।
 
जिनको सम्बोधित करते हुये जाजू ने कहा कि देहदान करके कई अनमोल जिन्दगियों को बचाने का काम किया जा सकता है। यह किसी बहादुरी भरे कार्य से कम नहीं है।

Leave a Reply