वंशवाद-जातिवाद की राजनीति करने वाले मेरे आगरा आने से परेशान

आगरा
सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे इस दौरान उन्होंने ताजमहल का दीदार किया और साथ ही कई योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा, आगरा में आज 235 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया, इस पर मैं सबको बधाई देता हूं। उन्होंने अपने विपक्षियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘मेरे आगरा आने का वही लोग विरोध कर रहे हैं जो समाज को धर्म और जाति के नाम पर बांटते आए हैं।’ सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यटन में अग्रणी स्थान आगरा को दिलाने के लिए आये हैं। यहां 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया है। आज छठ पर्व है। सूर्य की उपासना का पर्व है, यहां भी नया सवेरा होगा। मेरे आगरा आने पर बहुत लोग आपत्ति कर रहे थे। वह ऐसे लोग हैं, जो कि जातिवाद व वंशवाद की राजनीति करते हैं।
उन्होंने आगरा की तारीफ करते हुए कहा कि आगरा देश का एक ऐसा शहर है जहां वर्ल्ड हेरिटेज की पांच प्रसिद्धि हैं। उन्होंने अपनी पुरानी बात को दोहराते हुए कहा, ‘ताजमहल कब बना, क्यों बना और कैसे बना हम उसकी तह में न जाएं। बल्कि यह ध्यान रखना होगा कि ताज भारतीय मजदूरों के खून और पसीने से बनी वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल के भ्रमण के दौरान यमुना की सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद स्मारक के अंदर स्थित एएसआइ कार्यालय में ताज पर तैयार स्लाइड शो देखा। अधिकारियों से स्मारक के विभिन्न हिस्सों व संरक्षण की जानकारी ली। स्लाइड शो देखने के बाद मुख्यमंत्री मुख्य मकबरे पर पहुंचे वहां शहंशाह शाहजहां और बेगम मुमताज के मकबरों का दीदार किया।
मुख्यमंत्री ने मुख्य मकबरे से यमुना की ओर के हिस्से का भी जायजा लिया। अधिकारियों से हेरिटेज कॉरिडोर स्थल और उस पर प्रस्तावित सौंदर्यीकरण की योजना की जानकारी ली।सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आगरा में विश्व बैंक सहायतित यूपी प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना के अंतर्गत शाहजहां पार्क के पुनर्जीविकरण व आगरा किला- ताज महल के मध्य पैदल पथ के विकास योजना का शिलान्यास किया। यमुना नदी रबर चेक डैम की घोषणा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कछपुरा में 22 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री बोले आगरा की विरासत के संरक्षण के लिए सरकार काम करेगी ।
यहां पर्यटन के लिहाज से स्किल डेवलपमेंट का विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिससे यहां के युवा पर्यटन उद्योग में ही रोजगार हासिल कर सके। गंगाजल प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए कहा एक साल में पूरे आगरा को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएंगे यमुना को स्वच्छ रखने के लिए नदी में सीधे गिरने वाले सभी नालों को टेप करने और एसटीपी के जरिए सीवेज ट्रीटमेंट कराने की भी बात कही। इसके अलावा उन्होंने वहां प्रस्तावित रबर चैक डैम मॉडल का निरीक्षण भी किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, रबर चेकडैम इस तरह से तैयार कराया जाएगा जिस पर होकर लोग चार पहिया वाहनों तक से नदी के उस पार आ जा सकेंगे। योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल के पश्चिमी गेट सफाई अभियान भी चलाया। सीएम ने ताज पश्चिमी गेट पार्किंग में 22 मिनट लगाई झाडू। उपमुख्यमंत्री, सांसद, विधायक मौजूद रहे। ताज पार्किंग के निकट शाहजहाँ गार्डन जाने पर मीडिया और बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, हुई तकरार।इस दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल आदि मौजूद रहे। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले मुख्यमंत्री की यह यात्रा कई मायने में महत्वपूर्ण है। वह ऐसे समय आगरा जा रहे हैं जब ताजमहल को लेकर उनकी ही पार्टी के सांसद और विधायक ने आक्रामक बयान देकर माहौल गरमा दिया।
योगी इसके ठीक विपरीत विकास के एजेंडे को लेकर प्रतिबद्ध दिख रहे हैं। जाहिर है, उनकी यह यात्रा नई सियासी जमीन बनाएगी। हाल ही में आगरा के ताजमहल को भाजपा विधायक संगीत सोम ने मुगल शासक द्वारा बनाये जाने और सांसद विनय कटियार ने इसे शिव मंदिर तेजोमहल बताकर दावा किया कि इसे शाहजहां ने तोड़कर अपनी बेगम का मकबरा बना दिया। इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया हुई। सपा महासचिव आजम खां ने इस पर सरकार को सवालों से घेर दिया, लेकिन योगी ने सोम के बयान से पल्ला झाड़ते हुए संतुलित बयान दिया। कहा, इसके निर्माण में भारतीय शिल्पकारों का खून-पसीना लगा है। उन्होंने ताजमहल को पर्यटन की दृष्टि से महत्व देकर आगरा के विकास को प्राथमिकता दी।
सरकार ने 2018 के कैलेंडर में भी ताजमहल का चित्र लगाया है। एक तरफ योगी ने मथुरा, काशी, अयोध्या और चित्रकूट के दौरे से हिंदुत्व के एजेंडे को धार दी वहीं उन्होंने प्रयागराज के अद्र्धकुंभ को कुंभ और कुंभ को महाकुंभ का नाम देकर यह साफ कर दिया है कि हिंदू आस्था से जुड़े तीर्थ स्थलों और कार्यक्रमोंं को सरकार बढ़ावा देगी। योगी बनारस में देव दीपावली भी मनाएंगे। वहीं आगरा की यात्रा से योगी यह भी संदेश देंगे कि वह सबका साथ-सबका विकास के हिमायती हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ताजमहल का दीदार करेंगे। यूं तो सांसद और गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी के रूप में उनका कई बार आगरा आना-जाना हुआ है,पर यह पहली बार होगा जब वह वहां ताजमहल में भी जाएंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब आठ बजे से कछपुरा व मेहताब बाग में पूअर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। यहां से आगरा फोर्ट जाएंगे। आगरा फोर्ट से ताजमहल के बीच बने बने शाहजहां पार्क और टूरिस्ट वाक वे का शिलान्यास करने के साथ उसका निरीक्षण भी करेंगे। ताज के पश्चिमी द्वार पर झाड़ू लगाकर मुख्यमंत्री लोगों को स्वच्छता का संदेश भी देंगे। यहीं पर एएसआई का प्रजेंटेशन देखने के साथ ताज में कुछ समय भी गुजारेंगे। ताज के पूर्वी द्वार पर प्रस्तावित रबर चेक डैम का निरीक्षण करते हुए होटल ताज खेमा में बच्चों की चित्रकारी प्रतियोगिता का अवलोकन करेंगे। ताज ओरिएंटेशन सेंटर और मुगल म्यूजियम प्रोजक्ट होते हुए दोपहर करीब 12.10 पर राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
इको टूरिज्म के लिहाज से कीठम पक्षी बिहार के विकास की संभावनाएं तलाशने वह पक्षी बिहार जाएंगे। यहां टूरिज्म गिल्ड एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। शाम तक मुख्यमंत्री लखनऊ लौट आएंगे। बसपा सुप्रीमों मायावती अमूमन अपनी चुनावी रैलियों की शुरुआत आगरा से करती हैं जबकि पिछले दिनों सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन भी आगरा में हुआ। इससे विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। योगी आगरा दौरे में भाजपा कार्यकर्ताओं को भी उत्साहित करेंगे।

Leave a Reply