आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है अमेरिका: ट्रंप

वॉशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को समर्थन दिया है। 2008 में हुए मुंबई हमले की 10वीं बरसी पर ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि मुंबई हमले की 10वीं बरसी पर, न्याय की तलाश में अमेरिका भारत के लोगों के साथ खड़ा है। इस हमले में 166 बेगुनाह लोग मारे गए, जिनमें छह अमेरिकी भी शामिल हैं। हम कभी भी आतंकवाद को जीतने नहीं देंगे और न ही कभी उसे कभी जीत के करीब आने देंगे।
अमेरिका ने 2008 के मुंबई हमले में शामिल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी या उसकी दोषसिद्धि के लिये सूचना देने वालों को 50 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी। ट्रंप प्रशासन ने मुंबई हमले की 10वीं बरसी पर इस बड़े इनाम (35 करोड़ रुपये से अधिक) की घोषणा की। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई पर हमला किया था, जिसमें छह अमेरिकियों समेत 166 लोग मारे गए थे। अमेरिका के विदेश मंत्री माइकल आर पोंपियो ने ऐलान किया कि मुंबई हमले में शामिल आतंकियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को हमारी सरकार पांच मिलियन डॉलर का इनाम देगी।

Leave a Reply