Breaking News

सपा के प्रदेश अध्यक्ष के घर में लाखों की चोरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब चोर भी छोटी मोटी चोरी नहीं करते। भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रही मंहगाई के चलते अब चोर भी बड़े घरों को निशाना बना रहे हैं। लखनऊ में अभी हाल ही में हुई कुछ बड़ी चोरियां इस बात का जीता जगता उदाहरण हैं। ताजा मामला हाईटेक जोन कहे जाने वाले हजरतगंज स्थित बहुखंडी विधायक निवास का है। यहां बेखौफ चोरों ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आवास का ताला तोड़कर लाखों की नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। उनका ड्राइवर जब आवास पर पहुंचा तो ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी ड्राइवर ने पुलिस को दी तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विधायक निवास में बने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

Leave a Reply