Breaking News

फ्रांस: सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते पेरिस बंद, शहर में हाई अलर्ट

पेरिस
फ्रांस में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के फैलने और नए दंगे होने की आशंका के मद्देनजर पेरिस को बंद कर दिया गया है। शहर को ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन के मद्देनजर हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों को आशंका है कि यह प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो सकता है। शहर में दुकानें, म्यूजियम, एफिल टावर और मेट्रो स्टेशन भी बंद रहेंगे। शीर्ष टीमों के फुटबॉल मैच और म्यूजिक शो रद्द कर दिए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपरटने के लिए 8000 पुलिस बल को तैनात किया गया है।
फ्रांस की राजधानी में पिछले सप्ताहांत दशकों के सबसे विकट दंगे हुए थे जिससे देश हिल गया था। राष्ट्रपति मैक्रों सरकार गहरे संकट में घिर गई। पेरिस बंद जैसी घटनाओं के बीच राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों का कुछ अतापता नहीं है। मैक्रों उद्वेलित राष्ट्र को शांत कराने का जिम्मा एक प्रकार से सरकार पर छोड़कर पूरे सप्ताह लोगों की नजरों से गायब रहे।
सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शनकारियों का मुख्य नारा है, ‘मैक्रों इस्तीफा दो’। लोगों का गुस्सा अपने उस नेता के लिए है जिसे वे सिर्फ ‘अमीरों का नेता’ मानते हैं। उनका मानना है कि मैक्रों आम जनता से दूर हैं।

Leave a Reply