रोडवेज के चार परिचालकों पर गिरी गाज, निलंबित

21 परिचालकों को भेजा गया नोटिस

बस्ती। रोडवेज के चार परिचालकों को निलंबित कर दिया गया है। 21 अन्य परिचालकों को नोटिस दी गई है।
बस्ती डिपो में परिचालक के पद पर नियुक्त विष्णु त्रिपाठी, मोहम्मद नसीम, विजय प्रकाश शुक्ल, सुशील कुमार बिना की किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे। इनकी शिकायतें भी विभाग को मिल रही थी। इसके बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने चारों परिचालकों को निलंबत कर दिया। 21 परिचालकों को नोटिस दी गई है। आरपी सिंह ने बताया कि जिन्हें निलंबित किया गया है, वे मानमाने ढंग से नौकरी कर रहे थे। प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में जब इनकी आवश्यकता थी, तब ये नदारद थे। यही नहीं बाकी 21 अन्य परिचालकों का भी यही हाल है। इन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद इनके भी निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply