Breaking News

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब पूरे देश में मिलेगी जेड श्रेणी की सिक्योरिटी

नित्यानंद राय बिहार से आते हैं। नित्यानंद राय भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। 2014 और 2019 में उन्होंने बिहार के उजियारपुर से लोकसभा का चुनाव जीता था। इससे पहले वह चार बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई है। नित्यानंद राय को अब देशभर में जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। आईबी की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अब सीआरपीएफ के सुरक्षा कवर के साथ चलेंगे। यह सुरक्षा उन्हें देश भर में दी जाएगी। आईबी की रिपोर्ट में उनके ऊपर खतरे की आशंका जताई गई थी। इसी के बाद यह फैसला लिया गया है। इससे पहले बंगाल चुनाव के दौरान नित्यानंद राय को सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। लेकिन अब वह पूरे देश में जेड कैटेगरी की सुरक्षा के साथ चलेंगे। 

नित्यानंद राय बिहार से आते हैं। नित्यानंद राय भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। 2014 और 2019 में उन्होंने बिहार के उजियारपुर से लोकसभा का चुनाव जीता था। इससे पहले वह चार बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। 2019 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद नित्यानंद राय को केंद्रीय गृह राज्य मंत्रालय में जिम्मेदारी सौंपी गई। बिहार की राजनीति में नित्यानंद राय के चर्चा खूब होती है। नित्यानंद राय को केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह का भी बेहद करीबी माना जाता है।

Leave a Reply