Breaking News

आय से अधिक सम्पत्ति मामले में आयुर्वेदिक लिपिक के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही का निर्देश

बस्ती। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जन सुनवाई में प्रस्तुत  वेद प्रकाश मिश्र पुत्र चन्द्र देव मिश्र ग्राम जसईपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती के प्रार्थना पत्र के   आधार पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को विभागीय पत्र देकर आय से अधिक सम्पति बनाये जाने के मामले में  सुनील कुमार पाण्डेय लिपिक जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय बस्ती के विरुद्ध सक्षम स्तर से नियमानुसार विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित कराने  का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने शिकायत की जांच हेतु  टीम गठित किया था।  टीम में  विनोद कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी व गिरीश चन्द्र झा, उप जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी गयी जांच आख्या में उल्लेख किया गया है कि सुनील कुमार पाण्डेय के वेतन से तथा कृषि से वर्ष 2018-22 तक कुल आय 23.87 लाख है। उपरोक्त ऋण की कटौतियां भी इनके वेतन की धनराशि से ही की गयी होंगी तथा इस दौरान उनके द्वारा कुल 31.05 लाख प्रतिफल भुगतान कर सुनील कुमार स्वयं तथा अपने पत्नी के नाम भूमि क्रय किया गया है। जांच टीम ने प्रथम दृष्टया शिकायत की पुष्टि किया है और  आय से अधिक सम्पति अर्जित करने की भी पुष्टि किया है। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी सेवा आचरण नियमावली में दिये गये व्यवस्था के अनुसार विभागाध्यक्ष से उक्त भूमि को क्रय किये जाने की अनुमति भी लिये जाने का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है।

Leave a Reply