4G की स्पीड से अब दौड़ेगी यूपी पुलिस, मिलेगा स्पेशल सिम, कभी नहीं होगा नेटवर्क डाउन

रिपोर्टर रतन गुप्ता

UP Police: यूपी पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी कई वर्षों से 3जी सिम से काम चला रहे है
योगी सरकार (Yogi Government) ने यूपी पुलिस में इस्तेमाल होने वाले सीयूजी नंबर के सिम को अपग्रेड करने का निर्देश दिया है

. यूपी पुलिस (UP Police) भी अब देश के दूसरे राज्यों की तरह टेक्नोलॉजी से जुड़ जाएगी. योगी सरकार ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है. यूपी पुलिस भी अब दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की तरह हाईटेक हो जाएगी. सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विभिन्न विभागों को टेक्नोलॉजी से जोड़ने पर जोर दे रहे हैं. उनकी मुहिम का ही असर है कि प्रदेश के सभी विभाग ई ऑफिस से संचालित होने लगे हैं. इसी के तहत अब योगी सरकार ने यूपी पुलिस में इस्तेमाल होने वाले सीयूजी (VUG Number) नंबर के सिम (Sim) को अपग्रेड करने का निर्देश दिया है. गृह विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अधिकारियों के निर्देश के बाद 3G सिम की जगह अब 4G सिम देने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

डीजीपी मुख्यालय ने इसके लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को निर्देशित किया है. बता दें कि 4जी सिम मिलने के बाद पुलिसकर्मियों को हाई स्पीड से जोड़ा जा सकेगा.उन्हें पहले की तुलना में ज्यादा डाटा मिलेगा और उनकी कनेक्टिवटी भी बेहतर होगी, जिससे अपराधों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

यूपी पुलिस, 3जी सिम की जगह 4जी सिम मिलेगा, सिपाही से लेकर डीजीपी, योगी सरकार, हाईटेक होगा यूपी पुलिसUP Police : डीजीपी मुख्यालय ने इसके लिए भारत संचार निगम लिमिटेड को निर्देशित किया है.
इमरजेंसी सेवाओं में नहीं होगी अब देरी
बता दें कि यूपी पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी कई वर्षों से 3जी सिम से काम चला रहे हैं. इसमें अब तकनीकी समस्याएं भी आने लगी हैं. मोबाइल टेक्नोलॉजी में बदलाव की वजह से जल्द ही 5जी इस्तेमाल होने लगेगा. वहीं, वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे 3जी सिम की वजह से कई जगहों पर नेटवर्क की समस्या का सामना भी करना पड़ता है, जिसे इस पहल से दूर किया जा सकेगा. इसके अलावा ट्राई की गाइडलाइन के मुताबिक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को पुलिस के सीयूजी से होने वाली कॉल को प्राथमिकता देनी होगी.

उदाहरण के तौर पर यदि किसी जगह बड़ी घटना होने पर आमजन के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का जमावड़ा लग जाता है तो वहां मौजूद बीटीएस अधिक संख्या में कॉल करने की वजह से जाम हो जाता है. इस समस्या को देखते हुए ट्राई ने कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया है कि वह पुलिस के सीयूजी सिम से होने वाली कॉल को प्राथमिकता प्रदान करे, ताकि आपात स्थिति में इमरजेंसी सेवाओं में देरी न हो.

Leave a Reply