Breaking News

नौतनवा तहसील के बीमार व्यायामशाला पर सेहतमंद बनाने का दारोमदार


रतन गुप्ता उप संपादक

नौतनवा तहसील में व्यायामशाला बदहाल हो चुकी है। गांव के युवाओं को सेहतमंद बनाने के लिए इसकी स्थापना की गई थी। पर, इन दिनों उसकी सेहत ही बिगड़ गई है। संसाधन नहीं है तो कहीं भवन ही जर्जर हो गया है। नौतनवां तहसील के हरदीडाली परिसर, चकदह , पिपरा, खैराटी, बरगदवा गांवों में वर्ष 2010 में गांव युवा कल्याण विभाग द्वारा पायका योजना के अन्तर्गत खेल मैदान को विकसित किया गया था। इसमें खेल मैदान में फुटवाल पोल, वाॅलीबाल पोल , भारोत्तोलन, जिमनास्टिक, वेटलिफ्टिंग लगवाया गया। रखरखाव के अभाव में सब खराब हो रहा है।

हरदी डाली गांव में वर्ष 2014 -15 में एक कक्षीय व्यायामशाला का निर्माण शुरू हुआ। लोगों को उम्मीद जगी गांव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यही व्यायाम से संबंधित जिमनास्टिक, भारोत्तोलन का अभ्यास करेंगे। दरवाजे पर जो लोहे का फाटक लगा है। उसे अभी दीवार में जाम नहीं किया गया है। फर्श तैयार नहीं हुआ है। केवल दीवार पर प्लास्टर करके केवल कोरम पूरा किया गया है। व्यायामशाला के अगल- बगल झाड़ी उगी हैं। लगभग सात वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्यदायी संस्था द्वारा ग्राम पंचायत को अभी भी सौंपा नहीं गया है। व्यायामशाला अभी तो जल्द ही बना है, लेकिन स्थिति खराब है। रंग रोगन का काम नहीं हुआ है। फुटबाल के पोल टूटे हैं, वॉलीबाल के पोल नहीं है वेटलिफ्टिंग जिमनास्टिक का सामान भी नहीं दिखा।

जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि इसके बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। जहां कमी है, उसे ठीक कर व्यवस्था बेहतर करने की कोशिश की जाएगी।

Leave a Reply