Breaking News

महराजगंज के ठूठीबारी व भिटौली थानेदार लाइन हाजिर, उप निरीक्षक बने थानेदार


रतन गुप्ता उप संपादक

महराजगंज में कानून व्यवस्था चुस्त बनाए रखने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक ने ठूठीबारी व भिटौली के थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया है। दो निरीक्षक व चार उप निरीक्षकों को थानेदारी मिली है। एक उप निरीक्षक को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि निरीक्षक रामाज्ञा सिंह को भिटौली थाने से पुलिस लाइंस, पंकज कुमार गुप्ता को पुलिस लाइंस से भिटौली थाना, निर्भय कुमार सिंह को पुलिस लाइंस से पनियरा थाने का प्रभार दिया गया है। उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह को पनियरा थाना से स्वाट टीम का प्रभारी, योगेश कुमार सिंह को स्वाट टीम प्रभारी से थानाध्यक्ष घुघली बनाया गया है। नीरज कुमार राय को घुघली से हटाकर ठूठीबारी थानाध्यक्ष बनाया गया है। सुधाकर प्रसाद को परसामलिक थाना से सोहगीबरवा थानाध्यक्ष बनाया गया है। प्रिंस कुमार को सोहगीबरवा से हटाकर परसा मलिक थाने का प्रभार दिया गया है। उपनिरीक्षक कंचन राय को ठूठीबारी थाने से हटाकर पुलिस लाइंस भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी थानेदारों को दायित्व के प्रति सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं। थाने में आने वाले लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गश्त तेज करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply