Breaking News

महराजगंज सहित मौसम विभाग का यूपी के 45 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट, यहां घना कोहरा छाने की चेतावनी


रतन गुप्ता उप संपादक

पारा लुढ़का न्यूनतम तापमान3.5। बर्फीली हवाओं के कारण नहीं मिली गलन से राहत। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 45 से अधिक जिलों में बुधवार और गुरुवार को शीत दिन का अलर्ट जारी किया गया है। 35 जिलों में घने कोहरे का पूर्वानुमान है। शीतलहर का दौर समाप्त होने के बाद अच्छी धूप खिलने का अनुमान है।

दो दिन घने कोहरे की चेतावनी—–
प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट से गलन बढ़ गई है। मंगलवार को धूप तो निकली, लेकिन बर्फीली हवा की वजह से खास असर नहीं रहा। मेरठ में सोमवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां का न्यूनतम तापमान रिकार्ड 1.5 तक पहुंच गया।

वहीं, कानपुर शहर और मुजफ्फरनगर में भी न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। लखनऊ में भी ठंड से लोग ठिठुरे। राजधानी का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि, दिन का तापमान करीब वृद्धि के साथ 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिक ठंड और घना कोहरा
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अधिक ठंड और घना कोहरा की चेतावनी वाले जिलों में लखनऊ का भी नाम है। राजधानी भी अगले दो दिन भीषण ठंड और कोहरे की चपेट में रहेगी। शुक्रवार से मौसम में बदलाव हो सकता है। शीतलहर का दौर समाप्त होने और धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, बस्ती, गोंडा,महराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और झांसी।

कई विमान लेट

घने कोहरे के कारण संचालन प्रभावित रहा। पांच विमान मंगलवार को निरस्त कर दिए गए। वहीं दर्जनों लेट होने के कारण एयरपोर्ट पर यात्री परेशान होते रहे। जेद्दा से सुबह 10:30 बजे लखनऊ आने वाला विमान एसवी 890 विमान निरस्त रहा। इसके अलावा वाराणसी से लखनऊ आने वाला 6ई-7739, मुंबई- लखनऊ विमान 6ई-2341, लखनऊ-वाराणसी 6ई-7741 और लखनऊ-मुंबई का विमान 6ई-5141 निरस्त होने के कारण यात्री परेशान रहे। वहीं ट्रेनों के संचालन पर भी कोहरे का असर पड़ा

25 से मेमू बनकर दौड़ेगी

अयोध्या-लखनऊ स्पेशल रेलवे 25 जनवरी से लखनऊ से अयोध्या कैंट के बीच मेमू सेवा की शुरुआत करेगा। अयोध्या-लखनऊ स्पेशल ट्रेन को मेमू में परिवर्तित कर दिया है। ट्रेन 04203 अयोध्या कैंट-लखनऊ मेमू स्पेशल वहां से सुबह 5:45 बजे चलकर 9:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन 04204 स्पेशल लखनऊ से शाम 5:25 बजे छूटकर रात 9:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। इसके अलावा प्रयागराज संगम से अयोध्या कैंट और मनकापुर से अयोध्या कैंट के लिए भी 25 जनवरी से ही मेमू सेवा की शुरुआत करेगा

Leave a Reply