Breaking News

दहेज में बाइक न मिलने पर गर्भवती को घर से निकाला


रतन गुप्ता उप संपादक

महराजगंज। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है।

महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर निवासी अमरनाथ ने अपनी बेटी कौशल्या की शादी श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बैजौली निवासी बृजेश के साथ 2021 में की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज के रूप में बाइक की मांग करने लगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया। डेढ़ साल बाद पीड़िता दोबारा गर्भवती हो गई तो उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। वहीं पति बृजेश ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply