Breaking News

कोठीभार में पत्नी को जलाने का प्रयास, पांच पर केस


रतन गुप्ता उप संपादक

महराजगंज। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कोठीभार थाना क्षेत्र निवासी राधा सोनी ने बताया कि उसकी शादी 13 दिसंबर 2021 को बरगदवा निवासी अर्जुन वर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक था। आरोप लगाया कि कुछ दिन बाद दहेज के लिए ससुराल वाले मारने-पीटने लगे। कुछ माह बाद मायके चली गई। मायके आने के बाद पति ने कभी फोन नहीं किया। आरोप लगाया कि पति का संबंध मेरी जेठानी से है। 15 जनवरी की रात पति ने अपनी भाभी से बात करने के बाद मेरी पिटाई कर दी। कुछ ही देर में चांदनी वर्मा, मनीष वर्मा, राधिका देवी, राजेन्द्र वर्मा भी आ गए। जेठ ने मुझे जलाने के लिए पति को डीजल दे दिया। जलाने का प्रयास करते समय घर में लगा सायरन बजने लगा। इसके बाद उन्होंने मुझे छोड़ दिया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पति अर्जुन, जेठानी राधिका, जेठ राजेंद्र, चांदनी व मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply