Breaking News

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे नेपाल लुंबिनी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चंद्रकेश गुप्ता, किया शिष्टाचार मुलाकात


रतन गुप्ता उप संपादक
महराजगंज। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चंद्रकेश गुप्ता उर्फ सी० के० गुप्ता ने आज गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात किया। मुख्यमंत्री को रुद्राक्ष माला और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा भेटकर उनका सम्मान किया।
बता दे की भारतीय सीमा से सटे लुंबिनी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सीके गुप्ता विशेष सुरक्षा में गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर गए वहां भगवान गोरक्षनाथ का दर्शन किया और देश में सुख शांति समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात किया । इस दौरान उन्होंने भारत- नेपाल के संबंधों पर भी चर्चा की। इसके उपरांत योगी आदित्यनाथ महाराज को रुद्राक्ष का माला तथा महात्मा बुद्ध का प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस मुलाकात के बाद सीके गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से सुखद मुलाकात हुई और उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि भारत नेपाल के संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में चर्चा की गई।

Leave a Reply