भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त का नौतनवा नगर मंडल में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत

रतन गुप्ता उप संपादक
भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र का दूसरी बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अपने प्रभार के मंडल में कार्यकर्ता बैठक में पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्गा प्रसाद गुप्त को फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया।


बताते चले कि श्री गुप्त ने 1992 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सदस्य बनने के विद्यार्थी परिषद के अनेको दायित्वो कालेज प्रमुख, नगर प्रमुख, तहसील प्रमुख, सह जिलाप्रमुख, दो बार जिलाप्रमुख और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का निर्वहन करते हुए भाजपा में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख,मंडल मंत्री,जिलामहामंत्री युवा मोर्चा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा दायित्व ,विधान सभा चुनाव में खड्डा विधान सभा का प्रभारी पद पर रहे संगठन में कार्यों के बदौलत पुनः दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नरेंद्र कश्यप के निर्देशानुसार क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सहजानंद राय के सहमति पर गोरखपुर क्षेत्र की पिछड़ा वर्ग मोर्चा की समिति घोषित की गई जिसमे श्री गुप्त को दूसरी बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर घोषित किया गया।आज जब श्री गुप्त अपने प्रभार के मंडल नौतनवा नगर में कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे तो वहा पर मंडल अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल,उमेश जायसवाल,बृजेंद्र श्रीवास्तव , मनोज राणा ,विशाल वर्मा, रतन गुप्ता , समर अग्रहरी, मनोज कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुल माला से जोरदार स्वागत किया। श्री गुप्त ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply