नहीं रहे नौतनवा के पूर्व चेयरमैन भाजपा के वरिष्ट नेता सीताराम लोहिया शोक में डूबा नौतनवा नगर


रतन गुप्ता उप संपादक

नौतनवा कस्बे के पूर्व चेयरमैन एवं बरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम लोहिया अब हमारे बीच नहीं रहे।——– शनिवार की देर रात श्री लोहिया की हृदय गति रुक जाने के कारण स्वर्गवास हो गया है। स्वर्गीय लोहिया का आवास जायसवाल मुहल्ले मे स्थित बड़ी संख्या में नगर के लोग शोक संवेदना प्रकट करने हेतु उनके आवास पहुंच रहे है। शवयात्रा करीब 10:30बजे निकलेगी और दो मुहान घाट पहुंचकर पंचतत्व में विलीन होगी।


पूर्व अध्यक्ष सीताराम लोहिया के निधन से पूरे नगर में शोक व्याप्त ह्रै। प्रखर वक्ता हिंदूवादी नेता श्री लोहिया के निधन पर नौतनवा भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष रतन गुप्ता , पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अजय अग्रहरि , नगर अध्यक्ष भाजपा हरिशंकर जयसवाल ,नौतनवा भाजपा पिछड़ी मोर्चा के नगर अध्यक्ष गौरी शंकर जयसवाल ,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित वर्मा गहरा शोक प्रकट किये है।

Leave a Reply