
रतन गुप्ता उप संपादक
नेपाल पुलिस की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) ने 14 किलो 250 ग्राम चांदी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार किए गए लोगों में 3भारतीय नागरिक 22 वर्षीय अमन कुमार, 26 वर्षीय विक्कीकुमार साह और ड्राइवर श्रवण प्रसाद कानू शामिल हैं।
एसपी होविंद्र बोगती ने बताया कि रविवार को ललितपुर से काठमांडू आ रहे भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहन में अवैध रूप से चांदी के आभूषण लाये जाने की सूचना के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया गया.
उनके अनुसार पुलिस ने सानो गौचरण स्थित ऑटो सर्विसेज प्राइवेट नामक वर्कशॉप से गाड़ी संख्या बीआर 06 यू 9053 भी बरामद की है. एसपी बोगती के मुताबिक वाहन की डिक्की में छिपाकर रखे गये चांदी के आभूषण बरामद किये गये.
बोगती ने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्तियों को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए राजस्व जांच विभाग, ललितपुर भेजा गया है
