Breaking News

भारत नेपाल बार्डर पर नशीली दवाओं के साथ गोरखपुर के दो युवक गिरफ्तार


रतन गुप्ता उप संपादक
सोनौली बॉर्डर के ग्राम गनवरिया के पास से एसएसबी और सोनौली पुलिस ने कार सवार गोरखपुर के दो युवकों को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से 80 शीशी फेंसाडिल सीरप और 500 पत्ता स्पासप्राश कैप्सूल बरामद हुआ। बाद में पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
बुधवार सुबह एसएसबी 66वीं वाहिनी और सोनौली पुलिस सरहद की पगडंडियों पर संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी। इस दौरान दो युवक कार से गोरखपुर से सोनौली बाॅर्डर के ग्राम गनवरिया के पास पहुंचे। पुलिस को कार सवारों पर शक हुआ तो उन्हें रोककर गाड़ी के कागजात मांगे, जिससे वह घबरा गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार में रखी 80 शीशी फेंसाडिल सीरप और 500 पत्ता स्पासप्राश कैप्सूल बरामद हुए।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम शक्तिपुरम कॉलोनी रसूलपुर थाना गोरखनाथ निवासी नीरज चंद श्रीवास्तव और ग्राम सूरज बिहार तकिया कौवलदह रसूलपुर थाना तिवारीपुर निवासी मोहम्मद सैफ बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोरखपुर से नशीली दवा लेकर नेपाल जा रहे थे।
कोतवाल अंकित सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों पर धारा 8, 21, 23 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर चालान कर दिया गया

Leave a Reply