Breaking News

महराजगंज में अवैध तरीके से चल रही गाड़ियों की हुई जांच, मचा हड़कंप

रतन गुप्ता उप संपादक

सड़कें चौड़ी होने के बाद भी गाड़ियों की भीड़ से ट्रैफिक बढ़ गया है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है और बिना परमिट व बिना फिटनेस वाली गाड़ियों को धड़ल्ले से दौड़ाया जा रहा है। । बुधवार को अधिकारी एक्टिव नजर आए। बुधवार को एआरटीओ ने अपनी टीम के साथ कई जगहों अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इससे हड़कंप मच गया।

महराजगंज में हाइवे सड़कों के बन जाने के बाद से यहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। एनएच गोरखपुर-फरेंदा, फरेंदा-महराजगंज, महराजगंज- निचलौल, महराजगंज- गोरखपुर मार्ग पर गाड़ियों के फर्राटा भरने से खतरे बढ़ गए हैं। सबसे अधिक दुघर्टनाएं शाम पांच बजे के बाद और रात के समय हो रही हैं। बिना हेलमेट व बिना सीटबेल्ट के कारण लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। वहीं बिना हाई सिक्योरिटी वाले नंबर के वाहनों की वजह से वाहनों का डिटेल जानने में दिक्कत होती है।

एआरटीओ ने चलाया अभियान, 35 का चालान

बुधवार को एआरटीओ विनय कुमार ने महराजगंज मुख्यालय पर बाइक, बस समेत अनेक वाहनों की सघन जांच की। इसमें बिना सीट बेल्ट व बिना हेलमेट वाले 35 वाहनों का चालान किया। वहीं गलत दिशा में चलने पर सात का चालान किया। एआरटीओ ने बताया कि अभियान में बिना हेलमेट व बिना सीटबेल्ट के गाड़ी चलाने पर 35 वाहनों का चालान किया गया। गलत दिशा में गाड़ी चलाने पर सात के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दो अक्तूबर से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन हो रहा है। इसमें सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देने साथ ही उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

बोले एआरटीओ

सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात नियम बनाए गए हैं। इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। बिना परमिट, बिना फिटनेस और बिना हाई सिक्योरिटी वाले वाहनों की लगातार जांच की जाएगी।

विनय कुमार, एआरटीओ

Leave a Reply