
*रतन गुप्ता वरिष्ठ संपादक*
नेपाल से सोनौली बार्डर आ रहा भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा नेपाल पुलिस ने बरामद किया गया है।
सशस्त्र पुलिस बल ने भगवान ग्रामीण नगर पालिका-2 में बलान नदी के किनारे से 2 क्विंटल गांजा जब्त किया है।
सिरहा जिला के पुलिस अधीक्षक नरेश भंडारी ने बताया कि बलान नदी के किनारे गांजा होने की एक गोपनीय सूचना के आधार पर सशस्त्र पुलिस बल की एक टीम ने शुक्रवार तड़के 3 बजे नौ बोरियों में 219 किलोग्राम 400 ग्राम गांजा जब्त किया।
सशस्त्र पुलिस बल आवश्यक जाँच और कार्रवाई के लिए गांजे को जिला पुलिस कार्यालय, सिरहा को सौंपने की तैयारी कर रहा है।
पुलिस ने बताया कि इसमें शामिल व्यक्ति या समूह की पहचान करने का काम जारी है।
