Breaking News

नेपाल में जानकी मंदिर पहुंचे जगतगुरु राम भद्राचार्य कहे बालेन नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें

 

*रतन गुप्ता सोनौली*

भारत के तुलसी पीठाधीश्वर चित्रकूट के जगतगुरु राम भद्राचार्य महराज नेपाल के जनकपुरधाम के जानकी मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रांगण में उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव की अगुवाई में साधु संत आम नागरिकों ने मिथिला परंपरा अनुसार स्वागत किए।वे गर्भ गृह में माता जानकी की पूजा पाठ किेए। उसके बाद वे उतराधिकारी महंत के कक्ष में गये।इस दौरान पत्रकारो को जानकारी दी कि नेपाल के बने युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें।उनको बहुसंख्यक हिन्दू की भावना को समझना होगा। उन्होंने कहा कि नेपाल आत्मनिर्भर बनें।यह मेरी शुभकामना है। नेपाल के भारत तथा चीन पड़ोसी राष्ट्र है लेकिन भारत के साथ त्रेता युग से रोटी बेटी का संबंध है। भौगोलिक तथा रीति रिवाज समान है। जगतगुरु राम भद्राचार्य जी केलिए मिथिला भोजन जानकी मंदिर से द्वारा आयोजित किया गया था। भोजन के दौरान महिलाओं ने गालियां भी थी।


जगतगुरु राम भद्राचार्य जी सीतामढ़ी के पुरौनाधाम में जानकी नवमी के अवसर पर राम कथा करने आए हैं। जानकी मंदिर के महंत के आग्रह पर जानकी मंदिर आए थे।नेपाल को हिन्दू राष्ट बनाने के लिए नेपाल के युवा प्रधानमंत्री बालेन शाह से मांग रखी है ।

Leave a Reply