*रतन गुप्ता सोनौली*
भारत नेपाल बार्डर सोनौली के नेपाल के तरफ बेलहिया से भागकर भारतीय सीमा में आए आरोपी युवक को नेपाली पुलिस ने उसकी मां को सौंप दिया। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब युवक को घसीटकर नेपाल ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के दबाव में कार्रवाई हुई और नेपाल पुलिस को आगे समन्वय के साथ कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के दबाव में नेपाली पुलिस ने आरोपी को मां के हवाले किया
नेपाल के बेलहिया से भागकर भारतीय सीमा में घुसे आरोपी को घसीटकर नेपाल ले जाने की कोशिश के मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया था।सोनौली एसएसबी और पुलिस के दबाव में नेपाली पुलिस ने आरोपी युवक को उसकी मां को सुपुर्द किया। साथ ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाली सुरक्षा एजेंसियों को आगे से समन्वय के साथ ही इस तरह की कार्रवाई करने की सख्त हिदायत दी है।बुधवार दोपहर मे नेपाल के बेलहिया से एक आरोपी युवक भागकर भारतीय सीमा सोनौली बार्डर में आ गया था। उस युवक का पीछा करते हुए नेपाली एपीएफ व नेपाली पुलिस के जवान भी सोनौली आ गए।
फिर उस युवक को घसीटकर नेपाल ले जाया जाने लगा। इसी बीच इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही मामले में किरकिरी होने लगी और सीमाई क्षेत्र में अधिकार क्षेत्र व मानवाधिकार को लेकर सवाल खड़े होने लगे।लोगों का कहना रहा कि सन 1953 के भारत और नेपाल के बीच प्रत्यर्पण संधि का नेपाल की पुलिस ने उल्लंघन किया। बिना भारतीय सुरक्षा एजेंसी को बताए भारतीय सीमा में घुसकर नेपाल के आरोपी को घसीट कर ले जाने लगे। मौके पर ही पुलिस व एसएसबी के जवानों ने घसीटकर ले जाए जा रहे युवक को रोक कारण पूछा तो नेपाली सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने नेपाल से पुलिस अभिरक्षा से भागकर आने का हवाला दिया था।घंटो चली बातचीत, फिर युवक को मां के हवाले कियाइसके बाद मामले में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हुईं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों के साथ घंटों बातचीत की। उक्त आरोपी युवक को उसकी माता को सुपुर्द कराया। साथ ही नेपाल पुलिस को आगे से समन्वय के साथ ही कार्रवाई की स्पष्ट हिदायत दी
