Breaking News

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर को ग्रेनेड से उड़ानें की साज़िश बेनकाब तीन ग्रेनेड मिले, सुरक्षाकर्मी सेना तैनात

 

*रतन गुप्ता सोनौली*

*नेपाल केपशुपतिनाथ मंदिर परिसर के नीचे राम मंदिर के पास संदिग्ध हालत में तीन ग्रेनेड मिले हैं। जिससे पुरे क्षेत्र में हडकंप मंच गया है*

स्थानीय लोगों ने संदिग्ध चीज़ देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के मुताबिक, ग्रेनेड उस जगह से थोड़ा ऊपर मिले जहां अवैध घरों और झोपड़ियों को तोड़ा गया था। काठमांडू जिला पुलिस रेंज के DSP कौशल बुधाथोकी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

उन्होंने कहा, “तीन ग्रेनेड मिले हैं।” इलाके को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया है और नेपाल आर्मी की बम डिस्पोजल टीम को मौके पर बुलाया गया है। ग्रेनेड को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज किया जा रहा है।ग्रेनेड बहुत ही शक्तिशाली है ।

‘घटनास्थल के आसपास के इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है और पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। DSP बुधाथोकी ने कहा कि ग्रेनेड कहां से आया और कहां से आया, इसकी जांच चल रही है। अभी तक किसी नुकसान या धमाके की कोई खबर नहीं है। मौके पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। पशुपतिनाथ मंदिर के कई जगहों पर नेपाल की सेना जांच कर रही है । बम मसिन से सेना के जवान को अभी एक जगह पर बिस्फोटक होने का संकेत मिल रहे हैं ।

Leave a Reply