Breaking News

नौतनवा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक गुप्ता ने मरीजों को दिया परामर्श

 

*रतन गुप्ता नौतनवा*

नौतनवा में रविवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ एवं अनुभवी मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता ने मरीजों को परामर्श दिया। शिविर का आयोजन जायसवाल अतिथि भवन, नौतनवा में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य जांच और परामर्श के लिए पहुंचे।

डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता MBBS, MS एवं MCh (Urology) डिग्रीधारी हैं और यूरोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने मुंबई के एसजीएम मेडिकल कॉलेज तथा दिल्ली के हिंदूराव हॉस्पिटल में वरिष्ठ सर्जन के रूप में कार्य किया है।

शिविर में किडनी स्टोन, प्रोस्टेट बढ़ना, पेशाब में जलन या रुकावट, UTI, महिलाओं व बच्चों की पेशाब संबंधी समस्याएं, पुरुषों की यौन समस्याएं, हर्निया, हाइड्रोसील तथा पित्त की थैली की पथरी जैसी बीमारियों के लिए परामर्श दिया गया।

बिना चीरे की आधुनिक तकनीक जैसे लेजर व लेप्रोस्कोपिक विधि से इलाज की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही खून एवं पेशाब की जांच पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी गई।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य नौतनवा और आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को बड़े शहरों का रुख न करना पड़े

Leave a Reply