*रतन गुप्ता सोनौली*
नेपाल में आर्म्ड पुलिस फोर्स ने रविवार रात मोरंग जिले के घर्रुचोक के रतुवामई म्युनिसिपैलिटी-2 के बॉर्डर इलाके से 20 लाख भारतीय रुपये बरामद किए हैं।लेकिन दो कैरियर नोटों का बैग फेंक कर भागने में सफल रहे ।
*बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स बरडांगा और BOP डोरिया ने 500 रुपये के 40 बंडल भारतीय रुपये बरामद किए हैं।*
भारत से नेपाल मोटरसाइकिल पर आ रहे लोगों की शक के आधार पर चेकिंग करते समय, बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने अपने साथ ले जा रहा बैग वहीं फेंक दिया और भैरहवा के तरफ भाग गये दोनों युवक।
आर्म्ड पुलिस फोर्स के जॉइंट स्पोक्सपर्सन DSP शैलेंद्र थापा ने कहा कि बरामद पैसे को ज़रूरी कार्रवाई के लिए संबंधित कस्टम अधिकारी को सौंपने की प्रोसेस में है।मोटरसाईकिल दोनों युवकों की तलाश सड़क पर लगायें गये CCTVसे नेपाल पुलिस जांच कर रही है ।
