*रतन गुप्ता नौतनवा*
नौतनवा गांधी चौक पर बने यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय तो बनाए गए लेकिन इन प्रतीक्षालय पर ठेला ,टैम्पू का कब्जा है सुविधाओं के नाम पर कुछ भी व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुविधाओं के अभाव में परेशान यात्री खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं।
प्रतीक्षालय पर एक बार भी सफाई नहीं होती है। जिसके चलते दिनभर गंदगी पसरी रहती है। हवा के लिए पंखे नहीं है। तो बैठने के लिए व्यवस्थित जगह नहीं है। गर्मी के इस मौसम में पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है। यात्रियों की जानकारी के लिए बसों के आवागमन समय व किराए की कोई सूची चस्पा नहीं है। वहीं प्रतीक्षालय के पीछे बने नाले के कारण यात्रियों को दिनभर बदबू की परेशानी का सामना करना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि समय यहां एक प्रतीक्षालय बना गया था। लेकिन इसमें पर्याप्त जगी नहीं है। दिनभर गंदगी का आलम बना रहता है।
सभी बसें प्रतीक्षालय के सामने सड़क पर ही खड़ी रहती हैं। इस वजह से भी यात्री प्रतीक्षालय का उपयोग न करते हुए सड़कों के किनारे दुकानों पर बैठकर बसों का इंतजार करते हैं।
चेयरमैन नौतनवा वृजेश मणि त्रिपाठी कहते हैं की प्याऊ की व्यवस्था भी जल्द ही कर दी जाएगी
ठेला टैम्पू का कब्जा जल्द हटाये जायेगे सफाई भी होगी ।
