Breaking News

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के आमंत्रण पर कल नौतनवां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रशासन अलर्ट

*रतन गुप्ता नौतनवा*

महराजगंज जनपद के नौतनवां कस्बे में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित दौरा होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में कार्यक्रम होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेटिंग,वीआईपी मूवमेंट तथा जनसुविधाओं समेत अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने को कहा।

 

जनपद प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply