*रतन गुप्ता नौतनवा*
नौतनवा सोनौली में में डीजल और पेट्रोल का संकट एक बार फिर गहराने लगा है। शनिवार रात से 6पंपों पर डीजल और पेट्रोल खत्म हो गया, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कस्बे के कई प्रमुख पेट्रोल पंप बंद रहे, जबकि जहां तेल उपलब्ध था, वहां सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
*टैंकर आते ही खत्म हो रहा डीजल-पेट्रोल, पंपों पर कतार बरकरार*
भारत नेपाल बार्डर क्षेत्रो में कुल 7पेट्रोल पंप हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर पंपों पर तेल की किल्लत शुरू हो गई है। स्थित कई पंपों पर शनिवार रात में ही तेल खत्म हो गया था। रविवार सुबह पांच पंप पूरी तरह बंद मिले। क्षेत्र के दो पंपों पर भी डीजल और पेट्रोल खत्म हो गया। केवल एक पंप पर तेल मिल रहा था, जहां वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
डीजल संकट का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों और किसानों पर पड़ रहा है। मटेरा क्षेत्र में मक्का की कटाई का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन पंपों पर डीजल न मिलने से कृषि कार्य प्रभावित होने लगे हैं। क्षेत्र के भारत पेट्रोल पंप, पेट्रोल पंप समेत कई पंपों पर सन्नाटा पसरा रहा।
किसान राम सोहवन ने बताया कि क्षेत्र के चारों पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म है, जिससे ट्रैक्टर और अन्य कृषि मशीनें बंद पड़ी हैं। वहीं रजनीश ने कहा कि हालात देखकर लग रहा है कि जिले में फिर से ईंधन संकट गहरा सकता है।
उधर, प्रशासन द्वारा पेट्रोल पंपों को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ही खोलने के आदेश के कारण भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रात में सफर करने वाले वाहन चालकों और बाहर से आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग देर रात पेट्रोल पंप बंद मिलने के कारण रास्ते में फंस जा रहे हैं।
————-
टैंकर पहुंचने में देरी होने से हुई दिक्कत
महराजगंज जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि तेल की आपूर्ति सामान्य रूप से की जा रही है। कुछ स्थानों पर टैंकर पहुंचने में देरी के कारण समस्या हुई है। पेट्रोल पंप संचालकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और जल्द व्यवस्था सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा
