*रतन गुप्ता सोनौली*
नेपाल के बीरगंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार की ओर से नेपाल को 10 कैदी वाहक ट्रक औपचारिक रूप से सौंपे गए। भारत के महावाणिज्यदूत श्री देवी सहाय मीनाजी ने पर्सा जिले के प्रमुख जिला अधिकारी श्री भोला दहालजी को ये ट्रक हस्तांतरित किए। यह सहायता कानून प्रवर्तन और सुरक्षा प्रबंधन में नेपाल की क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदान की गई है।
कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान प्रमुख जिल्ला अधिकारी भोला दाहाल ने भारत सरकार द्वारा उपहारस्वरूप प्रदान किए गए ट्रकों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने नेपाल और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे व्यापक और पारस्परिक सहयोग की सराहना भी की।

भारत सरकार इससे पहले भी नेपाल को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराती रही है। इसी वर्ष 5 मार्च 2026 को हुए प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए नेपाल सरकार के अनुरोध पर भारत ने एसयूवी, पिकअप और ट्रक सहित लगभग 640 वाहन नेपाल को उपहारस्वरूप प्रदान किए थे।
इसके अलावा, पिछले वर्षों में भारत ने नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी बल और नेपाली सेना सहित विभिन्न सुरक्षा निकायों को 2,000 से अधिक वाहन उपलब्ध करा चुका है।
भारतीय पक्ष के अनुसार, यह सहयोग दोनों देशों के बीच बहुआयामी विकास साझेदारी, पारस्परिक विश्वास और जनता-जनता के गहरे संबंधों का प्रतीक है।
