*रतन गुप्ता नौतनवा*
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 107/2026 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त नसीम पुत्र मोकिम निवासी ग्राम बैजनाथपुर चरका, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज को 28 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है तथा उसकी शैक्षिक योग्यता पांचवीं तक है। गिरफ्तारी की कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के निर्देशन में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, चौकी प्रभारी अड्डा बाजार, कांस्टेबल उधमनाथ सिंह एवं कांस्टेबल राहुल यादव शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
