Breaking News

नौतनवां कस्टम की बड़ी कामयाबी* 60 बोरी यूरिया खाद जब्त तस्करी की कोशिश नाकाम

*रतन गुप्ता नौतनवा*
नौतनवां कस्टम विभाग ने शनिवार को कुरहवा घाट के पास एक पिकअप वाहन UP 57 CT 2175 से 60 बोरी यूरिया खाद जब्त की है। यह कार्रवाई कस्टम अधिनियम के तहत की गई है।

सहायक आयुक्त सुधीर त्यागी के अनुसार, विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नौतनवां थाना क्षेत्र के कुरहवा घाट से एक पिकअप में यूरिया खाद तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही है। इस सूचना पर कस्टम विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

टीम ने पिकअप वाहन को रोका और चालक से पूछताछ की। चालक ने अपनी पहचान मिर्जापुर निवासी अनिल के रूप में बताई, लेकिन वह यूरिया खाद से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 60 बोरी यूरिया खाद पाई गई।

जब्त की गई यूरिया खाद और पिकअप वाहन के खिलाफ कस्टम अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान इंस्पेक्टर विवेक सिंह सहित कस्टम विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply