Breaking News

लड़कियों की शिक्षा के लिए आगे आया समाज, प्रबल कन्या छात्रवृत्ति कोष में एक माह में जुटे ₹25 हजार से अधिक*

 

बस्ती। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण जागरूकता और सामुदायिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित पंजीकृत गैर-लाभकारी संस्था ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी को अपनी प्रमुख “शिक्षा सेतु पहल” के तहत लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समाज का व्यापक समर्थन मिल रहा है। संस्था ने जनसहयोग से मात्र एक माह में प्रबल कन्या छात्रवृत्ति कोष के लिए ₹25,000 से अधिक की राशि जुटाई है।

संस्था के सतत प्रयासों और जिला प्रशासन के सहयोग से हाल ही में झिनकूलाल त्रिवेणी राम चौधरी (JLTRC) इंटर कॉलेज, कलवारी, बस्ती में छात्राओं के प्रवेश पर वर्षों से चली आ रही बाधाओं को समाप्त किया गया, जिससे अब बेटियां भी इस संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्था ने ₹70,000 के वार्षिक “प्रबल कन्या छात्रवृत्ति कोष” की स्थापना की है, जिसका लक्ष्य जनसहयोग के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।

कोष के लिए अब तक उमरिया पंचायत से करुणेश मिश्रा, सोनहा से राजदेव, शेखपुरा से अमरनाथ चौधरी, कर्मी बुजुर्ग से शमशेर खान, डारीडीहा से सुनील चौधरी, मुस्तफाबाद से वीरेंद्र कुमार, बेनीपुर से अजय चौधरी, गोविंदापुर से अरविंद कुमार दुबे, धोबहट से अंबिका यादव तथा बेइली से शेर मोहम्मद सहित बहादुरपुर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ है।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि यह राशि केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि बेटियों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि इच्छुक व्यक्ति www.treeinitiatives.org/donate के माध्यम से ऑनलाइन योगदान कर सकते हैं।

Leave a Reply