प्रो. डॉ. नवीन सिंह को विश्व रिकॉर्ड सहभागिता प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया

 

ऑनलाइन योग सहभागिता अभियान में सहभागिता हेतु मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, योग जागरूकता के क्षेत्र में एक और उपलब्धि
बस्ती। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे प्रो. डॉ. नवीन सिंह को “Highest Online Yoga Participation in a Week” विश्व रिकॉर्ड अभियान में सहभागिता के लिए प्रतिष्ठित Habuild एवं World Records Union द्वारा “Certificate of Calmness” प्रदान किया गया है।
यह प्रमाणपत्र 20 जून 2026 को जारी किया गया, जिसमें बताया गया है कि ऑनलाइन योग सहभागिता अभियान में 50 लाख प्रतिभागियों का लक्ष्य पार करते हुए 1.03 करोड़ से अधिक लोगों ने भागीदारी दर्ज कराई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया है।


विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ भारत के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने इस सम्मान को योग के प्रति जन-जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों की बढ़ती रुचि का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक जीवन दृष्टि का आधार भी है।
उन्होंने सभी योग साधकों, प्रशिक्षकों एवं आम नागरिकों से नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वस्थ एवं सशक्त भारत का निर्माण संभव है।
इस उपलब्धि पर योग एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रो. डॉ. नवीन सिंह को बधाई देते हुए इसे बस्ती जनपद तथा योग जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

Leave a Reply