Breaking News

नेपाल से न्यूज़ीलैंड भेजने का वादा करके नेपाली युवक से धोखाधड़ी करने के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

*रतन गुप्ता सोनौली*
न्यूज़ीलैंड भेजने का वादा करके एक नेपाली युवक से लगभग दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

नेपाल से न्यूज़ीलैंड भेजने का वादा करके एक नेपाली युवक से लगभग दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो भारतीय को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संजय कुमार,सोहन है, है भारत के बिहार राज्य के गोपालगंज का रहने वाले है।

नेपाल पुलिस के काठमांडू वैली क्राइम इन्वेस्टिगेशन ऑफिस ने बताया है कि उनको काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी-16 से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, एक शिकायत दर्ज कराई गई है कि उसने न्यूज़ीलैंड भेजने का वादा करके 9,80,000 रुपये लिए और पीड़ित नेपाली व्यक्ति को लंबे समय तक लटकाए रखा।

गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने कहा कि उसे आगे की जांच और कार्रवाई के लिए डिपार्टमेंट ऑफ़ फॉरेन एम्प्लॉयमेंट (विदेशी रोज़गार विभाग) भेज दिया गया है।

Leave a Reply