Breaking News

नौतनवा थाने में पुलिस और पीड़ित पक्ष के बीच हुआ समझौता, प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित

*रतन गुप्ता नौतनवा*
नौतनवा में पुलिस उत्पीड़न के मामले में रविवार को नौतनवा थाने में पुलिस और पीड़ित पक्ष के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। इसके बाद 13 जुलाई को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।

 

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र जायसवाल द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 6 जुलाई 2026 की रात मोहम्मद समल के साथ कथित मारपीट के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक महराजगंज को संबोधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी नौतनवा के माध्यम से सौंपा गया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि 12 जुलाई तक न्याय नहीं मिलने पर 13 जुलाई को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

 

प्रेस नोट के मुताबिक, रविवार को नौतनवा थाने में पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह की मौजूदगी में पुलिस और पीड़ित पक्ष के बीच वार्ता हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद का निस्तारण कर लिया। साथ ही पीड़ित के इलाज की व्यवस्था कराने पर भी सहमति बनी।

प्रेस नोट में कहा गया है कि समझौता होने और पीड़ित पक्ष के संतुष्ट होने के बाद 13 जुलाई को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है

Leave a Reply