*रतन गुप्ता उप संपादक*
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ खेत में जबरन संबंध बनाने का प्रयास करने और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने बृजेश को गिरफ्तार किया। युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की गई। सोमवार को आरोपी को बैरघटा पुल के पास से पकड़ा गया और कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
युवती से जबरन संबंध बनाने के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार
पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती को खेत में धमकाकर जबरन संबंध बनाने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित की पहचान बृजेश पुत्र प्रमोद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 16 अक्तूबर को युवती खेत की ओर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के बृजेश ने उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर आरोपित ने उसे धमकी दी कि यदि उसने घटना की जानकारी घर पर किसी को दी तो उसके भाई की हत्या कर देगा।
घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने आरोपित बृजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सोमवार, 26 अक्टूबर को पुलिस ने पीपीगंज-जसवल मार्ग पर बैरघटा पुल के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
