*रतन गुप्ता उप संपादक*
नेपाल में आज मंगलवार सुबह फेरूचे के खुम्बू पासंगलहामू रूरल म्युनिसिपैलिटी-4 में हेलीपैड पर दो हेलीकॉप्टर टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, एक्सीडेंट में मरने वालों में एक भारतीय नागरिक हैं ।
मंगलवार सुबह लैंडिंग के समय फिस्टेल एयर और डायनेस्टी एयर के एक हेलीकॉप्टर के आपस में टकराने से दोनों हेलीकॉप्टर के पायलट समेत तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, फिस्टेल हेलीकॉप्टर में क्रू समेत तीन लोग सवार थे।
मृतक की पहचान चेन्नई, तमिलनाडु, भारत के 47 साल के बसंत कुमार बलरामुडू के रूप में हुई है। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को प्रभु एयर के हेलीकॉप्टर से लुकला के बिसुगार्ड ले जाया गया है।
घायलों में फिशटेल हेलीकॉप्टर के पायलट रवींद्र प्रजापति, डायनेस्टी हेलीकॉप्टर के पायलट प्राजल केसी और भारतीय मूल के 49 साल के न्यूजीलैंड के नागरिक सेलिश कुमार पटेल शामिल हैं।
घायलों में से पटेल और प्रजापति को इलाज के लिए प्रभु एयर के हेलीकॉप्टर से ललितपुर के मेडिसिटी हॉस्पिटल लाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, डायनेस्टी एयर के पायलट केसी का लुकला के निकोल निक्की हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।
