नौतनवा भाजपा कार्यालय पर बीर बाल दिवस पर फोटो प्रदर्शनी

*रतन गुप्ता उप संपादक*-
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर 9 जनवरी 2022 को *बीर बाल दिवस_*26दिसंबर* को मनाने की घोषणा किए थे, यह ऐतिहासिक दिवस श्री गुरु साहब के दोनों छोटे साहिबजादो बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के ऐतिहासिक बलिदान के स्मृति में मनाया जाता है, वैसे तो श्री गुरु साहब का पूरा परिवार ही भारतीय धर्म संस्कृति की रक्षा में अपना अकल्पनीय बलिदान दे दिया था।


आज उसी के क्रम में भारतीय जनता पार्टी नौतनवा कार्यालय पर उनके जीवनवृत्त पर एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन सिख समाज के प्रधान सरदार मंजीत सिंह जी, पूर्व प्रधान सरदार बाबी सिंह जी व लालचन्द्र चौधरी जी ने किया।
प्रदर्शनी में आए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ता साथियों का भाजपा पटका पहना कर हरिशंकर जायसवाल नगर मंडल अध्यक्ष ने स्वागत किया एवं मैंने प्रदर्शनी का फीता कटवा कर का शुभारंभ कराया। मुख्य अतिथि सरदार मंजीत सिंह ने बीरबाल शहीदों के शहादत पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला एवं आज के स्थिति में उनके द्वारा दिए गए बलिदान को याद करते हुए संगठित रहने का आह्वान किया उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में जयघोष करते हुए हूंकार भरा…


सिख समाज ने नगर के गुरुद्वारे से प्रार्थना कीर्तन करने के उपरांत एक शहादत जुलूस निकाला, जिसका समापन सेंट्रल बैंक के सामने एक छोटी सी सभा के रूप में उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त कर हुआ।
आज भाजपा कार्यालय पर मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी चेयरमैन उमेश जायसवाल,विष्णु देव चौरसिया मंडल अध्यक्ष पश्चिमी,संतोष जायसवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष,नगर महामंत्री सुनील श्रीवास्तव, मनोज राणा, सुनील जायसवाल सभासद, मदन जयसवाल,किशोर मद्धेशिया, दुर्गा मद्धेशिया, सरदार अंशु सिंह,रवि मोदनवाल ,प्रेम अग्रहरि, रोहन शर्मा, मंजय जायसवाल, मनोज जायसवाल हार्डवेयर, महेंद्र जयसवाल, अजय चौधरी, प्रांजल गुप्ता, महेंद्र यादव, मनोज जायसवाल आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता व सिख समाज के सम्मानित लोग उपस्थित थे।बृजेंद्र श्रीवास्तव,नौतनवां – भाजपा जिला सहसंयोजक बीर बाल दिवस कार्यक्रम महराजगंज,
भाजपा मंडल प्रभारी बृजमनगंज, महाराजगंज उ.प्र

Leave a Reply