रतन गुप्ता सोनौली
नेपाल के मेट्रोपॉलिटन सिटी और पुलिस की सफाई टीम को रविवार सुबह सफाई करते समय पिस्टल और गोलियां एक काले बैग में लावारिश मिलीं
नेपाल के बिष्णुमती नदी के किनारे चार पिस्टल और 58 राउंड गोलियां 7 मैगजिन मिली हैं। नेपाल के बीआईपी नेता और अधिकारी की सुरक्षा बढ़ा दिये गये है ।
काठमांडू डिस्ट्रिक्ट पुलिस रेंज के SSP रमेश थापा ने बताया कि पिस्टल और गोलियां काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी-15 के शोभाभगवती में बिष्णुमती नदी के किनारे से बरामद की गईं। उनके मुताबिक, पिस्टल और गोलियों के साथ 7 मैगज़ीन भी मिलीं।

बरामद पिस्टल टाइप-54 है। इसी पिस्टल की 7 मैगज़ीन मिलीं।
पिस्टल और गोलियां रविवार सुबह मेट्रोपॉलिटन सिटी और पुलिस की सफाई टीम के सफाई ऑपरेशन के दौरान मिलीं। 9 mm बेरेटा पिस्टल की 58 गोलियां बरामद की गईं।
स्वयंभू पुलिस सर्कल से एक खास टिप-ऑफ के आधार पर तैनात एक टीम ने हथियार बरामद किया। पुलिस को शक है कि यह हथियार अपराधियों के द्धौरा कहीं पहुंचाने जा रहे थे । पुलिस सुरक्षा टीम देख हथियार लावारिस छोड़ भाग गये । सब के सब पिस्टल आधुनिक है । जगह जगह जांच हो रहे हैं ।
