Breaking News

नौतनवा में भगवान परशुराम मंदिर में श्रद्धापूर्वक श्रृंगार, पूजा-अर्चना और आरती सम्पन्न

 

*रतन गुप्ता नौतनवा*
नौतनवा क्षेत्र में रविवार को भगवान परशुराम जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गया इस अवसर पर नौतनवा स्थित मां बनैलियां माता मंदिर परिसर में विराजमान भगवान श्री परशुराम मंदिर में सुबह भगवान का श्रृंगार पूजा-अर्चना, आरती की गयी.
श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान परशुराम का आशीर्वाद ले रहे हैं।
आयोजक समिति के अनुसार शाम 5 बजे एक विशेष कार्यक्रम के तहत भगवान श्री परशुराम मंदिर सेवा समिति, पूर्वांचल उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से श्रद्धालुओं को शामिल होने का आह्वान किया है। साथ ही, भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होगे कार्यक्रम शाम तक चले गा ।

Leave a Reply