Breaking News

नौतनवा में 20दिनों से सिलिंडर आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता फोरम जायेगे एलपीजी कनेक्सन धारी

*रतन गुप्ता नौतनवा*

एलपीजी गैस के लिये नेताओं ,अधिकारीयों के चक्कर लगाते 20 दिन बित गये गैस नहीं मिला नौतनवा के गैस उपभोक्ताओं ने मन्ना लिया की महराजगंज में उपभोक्ता फोरम में निवेदन देंगे ।आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक से प्रशासन की हुई वार्ता विफल होने बाद समस्या कायम
नौतनवा क्षेत्र स्थित इंडियन गैस सर्विस में फिलहाल गैस सिलिंडर की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। करीब 2600 गैस की डीएसी खारिज न होने और हेराफेरी के आरोपों के बीच कागजी प्रक्रिया अपूर्ण मिलने पर आईओसीएल ने गैस आपूर्ति बाधित कर दी है। गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
नौतनवा के इंडियन गैस सर्विस में लगातार 20 दिनों से बंद पड़ी गैस की आपूर्ति और प्रशासनिक उदासीनता के कारण बढ़ती जा रही है। गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। परेशानी उपभोक्ता बार-बार जिम्मेदारों से शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा है। जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साध मूकदर्शक बने हुए हैं। इतना ही नहीं अधिकारी अब गैस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर कोई जवाब देने से भी कतराने लगे हैं। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

उपभोक्ता सुबास जयसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को बहन की शादी के लिए लेडीज संगीत का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के लिए पांच गैस सिलिंडर दिलाने के लिए तहसील में आवेदन दिया था। गैस नहीं मिल पाया है। अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। अविनाश मोदनवाल का कहना है कि नौतनवा कस्बे में 20दिनों से गैस नहीं आ रहा है। जिम्मेदारों को शिकायत करने पर वह सिर्फ अपने अधीनस्थों का एक के एक बाद नंबर देने तक ही लोगों को उलझाए हुए हैं। यह कोई समस्या का समाधान नहीं है। यदि ऐसे ही चलता रहा तो किसी दिन स्थिति भयावह हो जाएगी। नौतनवा में गैस कनेक्सन धारी एक गुप बना कर महराजगंज उपभोक्ता फोरम जाकर जज साहब को निवेदन देकर मांग करें गे।

आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया है। समस्या का समाधान हो सके इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
-नवीन प्रसाद, एसडीएम

Leave a Reply