रतन गुप्ता महराजग़ज
महराजगंज आजाद नगर स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. राजमंगल गोंड के आवास पर महराजगंज में गोंड महासभा की नई कार्यकारिणी गठित, गुलाबचंद बने जिलाध्यक्ष महराजगंज आजाद नगर स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. राजमंगल गोंड के आवास पर अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत शोक सभा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों व समाज के लोगों ने स्व. राजमंगल गोंड के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं नए उनके सामाजिक योगदान, संगठन के प्रति समर्पण व संघर्षशील व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सेतु गोंड को जिला संरक्षक व गुलाबचंद गोंड को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। रमेश चंद गोंड को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि रमेश गोंड, रामलाल गोंड, अरुण गोंड व ओमप्रकाश गोंड को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके अलावा अवधेश कुमार गोंड को जिला मीडिया प्रभारी, दुर्गेश गोंड व दिनेश चंद्र गोंड को विधिक सलाहकार, दिनेश गोंड को तहसील सदर अध्यक्ष, राजेश गोंड को तहसील सदर उपाध्यक्ष व नंद किशोर निराला गोंड को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत व सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गुलाबचंद गोंड ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाते हुए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकार, सम्मान व विकास के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा तथा संगठन को नई दिशा देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान विजय कुमार गोंड, राजेश गोंड, अमित गोंड, अनुराग राज गोंड, अनामिका गोंड, गोरख प्रसाद गोंड, दिल बहादुर, राम नारायण, शेषनाथ, सर्वेश, नेबूलाल आदि धुरिया गोंड समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
