Breaking News

सोनौली में भाजपा के कार्यकर्ताओ में पुर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूके ,घंटों जाम रहा बार्डर

रतन गुप्ता सोनौली

सोनौली भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को उनके शरीर के बारे में उल्टा पुल्टा अनर्गल जो बातें अखिलेश यादव ने बोला है इसके विरोध में अखिलेश यादव के खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश व पूरे भारत में भाजपा कार्यकर्ता नाराज है आज सोनौली मे उत्तर प्रदेश के अधिक शहरों में अखिलेश यादव की पुतला फुके जा रहे हैं और आज 9 भी को अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर सोनौली बाजार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं व्यापारीयों ने अखिलेश यादव की पुतला फूंक कर विरोध विरोध जाता रहे हैं । भाजपा के सभासद नगर अध्यक्ष सोनौली प्रेम जयसवाल ने कहा आने वाले समय में सारे विपक्ष के पार्टियों को बहुत सोच समझ कर बोलना होगा और भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार से पूरे देश में जीत रही है जो 4 -6 प्रदेश बचे हुए हैं उसमें भी भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत आने वाली है और विपक्ष पुरे भारत से लुप्त हो जाएगा,।

सोनौली बार्डर पर आज के इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र जायसवाल के नेतृत्व में आज पुतला दहन किया गया है उपस्थित कार्यकर्ता ओमप्रकाश वर्मा प्रेम जैसवाल राजू जायसवाल गुरु मद्धेशिया नन्हे प्रसाद जायसवाल धर्मेंद्र जायसवाल आनंद जायसवाल, कन्हैया, राजेंद्र वर्मा, अमरजीत वर्मा, राजेंद्र जैसवाल मनोज मद्धेशिया प्रेम सिंह, रवि वर्मा के साथ ही व्यापारी बंधुओ ने संयुक्त रूप से विरोेध जताते हुए – कहा कि यदि अखिलेश यादव की पार्टी या कांग्रेस पार्टी या बसपा की पार्टी के नेता गण अपने आचरण और बोल में सुधार नहीं करते है तो पुनः इस तरह का विरोध का सामना करना पड़ेगा यह ध्यान देने की जरूरत है।

Leave a Reply