Breaking News

सोनौली सीमा से नशीले इंजेक्शन की खेप पकड़ी, एक गिरफ्तार

 

*रतन गुप्ता सोनौली*

भारत-नेपाल की सोनौली सीमा से पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद कर एक आरोपी समीर अहमद को गिरफ्तार किया है। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। आरोपी नेपाल में नशीले इंजेक्शन पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस उसकी नेटवर्क की जांच कर रही है।

भारत-नेपाल की सोनौली सीमा से पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वह भारतीय सीमा से नशीले इंजेक्शन लेकर नेपाल सीमा में पहुंचाने की फिराक में था। नेपाल में प्रवेश करने से पहले ही पुलिस ने उसे सोनौली कोतवाली के निकट धौगहरा गांव से दबोच लिया। उसके विरुद्ध जनपद के अलग-अलग थानों में चोरी के चार मामले दर्ज हैं। नेपाल सीमा मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर आए दिनों सुर्खियों में रहती है। पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई में आए दिन बड़े पैमाने पर बरामदगी भी होती रहती है। फिर भी तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे भारतीय सीमा से नशीले पदार्थों की खरीदारी कर नेपाल की सीमा में पहुंचाने से बाज नहीं आ रहे हैं। सीमा से गिरफ्तार किया गया आरोपी नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम बैरवा चंदनपुर का निवासी समीर अहमद बताया जा रहा है। पुलिस उसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि भारतीय सीमा के किन स्थानों से इंजेक्शन खरीदकर नेपाल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उसके विरुद्ध परसामलिक थाने में चोरी के अलग-अलग मामले में तीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि 2022 में नौतनवा थाने में भी चोरी का एक मामला दर्ज किया गया था.

यह बरामद हुआ

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नशीली इंजेक्शन की खेप को पार करने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी को सोनौली कोतवाली के निकट के नेपाल जाने वाले मार्ग धौरहरा के पास घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास से डाईजापाम इंजेक्शन 130 एम्पुल, बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन 130 एम्पुल तथा प्रोमेथाज़न हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन 130 एम्पुल कुल 390 एम्पुल नशीली इंजेक्शन बरामद किए गए.।

इस टीम ने किया गिरफ्तार

सोनौली कोतवाल महेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल भानुप्रताप सिंह, कांस्टेबल प्रशान्त राय ने आरोपी को दबोचा

Leave a Reply