Breaking News

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नौतनवां आवास पर की जनसुनवाई, नागरिकों की समस्याएं सुनीं

*रतन गुप्ता नौतनवा*

समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश, जनता से सीधा संवाद नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज अपने नौतनवां स्थित आवास पर क्षेत्र के

सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर विधायक आवास पहुंचे, जहां विधायक ने सभी की बात गंभीरता से सुनी।

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने बिजली, सड़क, जल निकासी, राशन, पेंशन, आवास योजना, स्वास्थ्य व अन्य जनहित समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन एवं पत्राचार के माध्यम से समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका प्रथम लक्ष्य है और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply