*रतन गुप्ता सोनौली*
भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली में ट्रकों की अवैध ‘कटिंग’ का खेल एक बार फिर चर्चा में है। दिनांक 12जुलाई 2026 दिन में करीब 2 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर देखा जा सकता है कि कई ट्रकों को सड़क किनारे रोका गया है, जबकि कुछ चुनिंदा ट्रक लाइन तोड़कर (‘कटिंग’ करते हुए) आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो को लेकर टक डाईबर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। आरोप है कि यह पूरा घटनाक्रम सोनौली थाना क्षेत्र के बाबा लॉज बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुआ, लेकिन किसी प्रकार की रोक-टोक या कार्रवाई नहीं की गई।
यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है, तो यह सीमा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। टक डाईबर स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कथित अव्यवस्था से नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन की ओर से भी इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। क्षेत्रीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। 8किलोमीटर तक जाम लगे हुते है पांच दिनों से टक डाईबर सोनौली बार्डर पर खड़े हैं जिसका फायदा टको को कटिक करने वाले दलाल पुलिस से मिली कर मालामाल हो रहे हैं ।
