बस्ती जिले की डेढ़ दर्जन सड़कों का काम बहुत जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए शासन ने तकरीबन छह करोड़ रुपये जारी किए हैं। पीडब्ल्यूडी के निर्माण व प्रांतीय खंड ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
ग्रामीण क्षेत्र को व्यापारिक दृष्टिकोण से जोड़ने के लिए शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने व्यापार विकास निधि के तहत 18 सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन ने तकरीबन 37 करोड़ की लागत वाली इन सड़कों के निर्माण के लिए पहली किश्त तो जारी कर दिया था लेकिन दूसरी किश्त नहीं मिल सकी थी। इधर दूसरी किश्त लगभग छह करोड़ रुपये जारी कर दिया गया है। इससे इन सड़कों पर अब काम शुरू हो जाएगा।
इन सड़कों पर होगा काम
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता शुभनारायन के अनुसार खरका से बखरिया, देइसांड़ बानपुर मार्ग से दुबौली खुर्द, पैड़ी दानवकुइयां से सिसवा संपर्क मार्ग, श्रीरामजानकी मार्ग से तुरकौलिया, अतरौरा झामपुरवा से खरहटिया डड़वा मार्ग व खरहटिया जनार्दन होते हुए सौरी मार्ग, शंकरपुर काली स्थान से बिछिया मिश्र होते हुए परसा उदयपुर, हर्रैया-बभनान मार्ग से गजियापुर होते हुए बरहपुर पिच मार्ग, सालेपुर बंधा से कोहराएं संपर्क मार्ग, माझिल गांव से मुरावपुरवा होकर पैकोलिया दुधारा, माझा प्राइमरी से बेलसड़, कठार जंगल से पक्का कुंआ से बिजरहिया मार्ग, श्रीराम जानकी मार्ग से ऊंजी बाजार तक व गोटवा-चिलमा संपर्क मार्ग से गंगापुर संपर्क मार्ग का काम शुरू किया जाएगा।
