अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर सपा नेताओं ने बांटी मिठाई

बस्ती । प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता की लहर है। रविवार को नव वर्ष की खुशियों के बीच लोहिया वाहिनी प्रदेश कार्य समिति सदस्य अयाज अहमद के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रोडवेज चौराहे पर मिठाईयां बांटकर खुशियों का इजहार किया।
सपा नेता अयाज अहमद ने कहा कि यह अच्छा संकेत है कि पार्टी के भीतर चल रहा उथल-पुथल शांत हो गया है और राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निश्चित रूप से मुख्यमंत्री की तरह अखिलेश यादव खरा उतरेंगे। कहा कि समाजवादी एक जुट हैं और पुनः कार्यो के बूते सपा की मजबूत सरकार बनेगी। 
अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व नगर अध्यक्ष मो. अहमद सज्जू, मो. युनूस आलम, परवेज अख्तर, राजमणि यादव, चन्द्रभान श्रीवास्तव, सन्तोष पाण्डेय, रेहान खान, दुर्गेश यादव, एबादुल हक, काजू, अजीज अहमद, वीर प्रताप सिंह, मो0 असलम के साथ ही सपा के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Leave a Reply