बच्चों ने खेल-खेल में सीखा विज्ञान

बस्ती ।  पहियों पर विज्ञान का खजाना लेकर साइंस ऑन व्हील बस की यात्रा बुधवार को सावित्री विद्या विहार राम जी पुरम पहुंची। यहां छात्रों ने माइक्रो टेलीस्कोप, स्टीम इंजन, अर्थ क्वेक, पृथ्वी की गति आदि को देखा और सवाल पूंछे। सह संयोजक पंकज त्रिपाठी, सचिन्द्र शुक्ल ने छात्रों को विज्ञान के कई रहस्यों की जानकारी दी। छात्रों ने खेल खेल में उन्हें कई जानकारियां प्राप्त किया।
समाजसेवी वृहस्पति कुमार पाण्डेय ने विज्ञान से जुडी जानकारियां साझा करने के बाद बच्चों को जादू के खेल के माध्यम से चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या किया। छात्रों से कहा कि वे धूर्तो, पाखण्डियों के जाल में न आये, अपने विवेक का प्रयोग करें।
विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अश्विनी तिवारी प्रथम, हर्षिता सिंह द्विती, प्रवीण पाण्डेय, सौरभ यादव को तृतीय मिला। प्रतिभागियों प्रिया जायसवाल, कुसुम यादव, अमन गुप्त आदि को प्रमाण-पत्र और मेडल देकर उत्साहित किया गया।
कार्यक्रम संयोजन में जगदीश प्रसाद मिश्र, दिनेश कुमार चौधरी, देवी प्रसाद त्रिपाठी, दिलीप पाण्डेय, राजेश चौधरी, ज्ञानेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अजीत कुमार पाण्डेय, रविकान्त, मनीष शुक्ल, संत कुमार चौधरी, उमेश पाण्डेय आदि ने योगदान दिया।

Leave a Reply